Delhi News: लहसुन के छिलकों से बनेगी बिजली
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Delhi News: जयपुर स्थित एमएनआईटी के विशेषज्ञों ने लहसुन के पिसे छिलकों और प्लास्टिक शीट के बीच घर्षण से बिजली पैदा करने की तकनीक विकसित की है। परीक्षण में एक परत से लगभग 210 वोल्ट और दो परतों से 400 वोल्ट तक वोल्टेज मिला, हालांकि करंट बहुत कम था। टीम ने इस तकनीक से दरवाजे का सिक्योरिटी सेंसर चलाकर दिखाया।

Delhi News: जयपुर। जयपुर स्थित मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञों ने लहसुन के छिलकों से बिजली बनाने की तकनीक बनाई है। इसमें लहसुन के पिसे छिलकों और प्लास्टिक की शीट के बीच घर्षण से बिजली पैदा होती है। परीक्षण में एक परत से करीब 210 वोल्ट और दो परतों से 400 वोल्ट तक वोल्टेज मिला। हालांकि, इसमें करंट बहुत कम होता है। विशेषज्ञों ने इससे दरवाजे का सिक्योरिटी सेंसर चलाकर दिखाया।

