Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMithun Manjunath and Sankalp Saraswat Reach Finals at Guwahati Masters Super 100 Badminton Tournament
खेल : मिथुन-संस्कार में खिताबी टक्कर, तन्वी भी फाइनल में

खेल : मिथुन-संस्कार में खिताबी टक्कर, तन्वी भी फाइनल में

संक्षेप:

गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में युवा शटलर मिथुन मंजूनाथ और संस्कार सारस्वत फाइनल में पहुंचे हैं। तन्वी शर्मा ने भी फाइनल में जगह बनाई है। सारस्वत ने सेमीफाइनल में इंडोनेशियाई खिलाड़ी को हराया, जबकि मिथुन ने अपने हमवतन को मात दी। भारत को कम से कम एक खिताब पक्का हो गया है।

Dec 06, 2025 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

गुवाहाटी, एजेंसी। युवा शटलर मिथुन मंजूनाथ और संस्कार सारस्वत गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताब के लिए रविवार को आमने-सामने होंगे। तन्वी शर्मा ने भी फाइनल का टिकट कटा लिया। इससे भारत का कम से कम एक खिताब पक्का हो गया है। सारस्वत ने शनिवार को सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के डेंडी त्रियानस्याह को 21-19, 21-9 से जबकि मिथुन ने हमवतन तुषार सुवीर को 22-20, 21-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सारस्वत ने पिछले साल बेंगलुरु में अर्श मोहम्मद के साथ मिलकर अपना पहला सीनियर राष्ट्रीय युगल खिताब जीता था। विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी ने 42 मिनट तक चले मुकाबले में जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त हिना अकेची को 21-18, 21-16 से हराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस 16 वर्षीय खिलाड़ी ने इसके साथ ही पिछले सप्ताह सैयद मोदी इंटरनेशनल के सेमीफाइनल हिना के हाथों मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। खिताब के लिए उनका सामना चीनी ताइपे की तुंग सिउ-तोंग से होगा, जिन्होंने भारत की अश्मिता चालिहा को 12-21, 21-17, 21-14 से हराया। पुरुष युगल में पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साईं प्रतीक ने इंडोनेशिया के एंसेलमस ब्रेगिट फ्रेडी प्रासेत्या और पुलुंग रामाधान को 21-16, 22-20 से मात दी। महिला युगल और मिश्रित युगल में भारत का अभियान सेमीफाइनल में थम गया।