Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMithun Manhas Nominates for BCCI President Amidst Major Changes
खेल : मन्हास का बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

खेल : मन्हास का बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

संक्षेप:

दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने 1997-98 से 2016-17 तक 157 प्रथम श्रेणी, 130 लिस्ट ए और 91 टी-20 मैच खेले हैं। नई कार्यकारिणी के...

Sep 21, 2025 04:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मुंबई, एजेंसी। दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को बोर्ड मुख्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। मन्हास ने 1997-98 से 2016-17 तक के अपने लंबे घरेलू करियर में 157 प्रथम श्रेणी, 130 लिस्ट ए और 91 टी-20 मैच खेले। वह रोजर बिन्नी की जगह बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभालने की दौड़ में सबसे आगे हैं। बिन्नी का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया था। नई दिल्ली में हुई एक अनौपचारिक बैठक के बाद 45 वर्षीय मन्हास का नाम सामने आया। इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड में कुछ अन्य प्रमुख पदों को अगले रविवार को बोर्ड की वार्षिक आम बैठक के दौरान भरा जाएगा। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मीडिया को बताया, अगले कार्यकाल के लिए एक नई कार्यकारिणी गठित की जा रही है। मन्हास पूर्व खिलाड़ी हैं। उन्हें अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया है। अरुण धूमल आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष हैं। वह इस पद पर बने रहेंगे। नामांकन दाखिल करने वालों में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष अरुण धूमल और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रघुराम भट शामिल हैं। भट बोर्ड का कोषाध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं।