खेल : मार्श पहले मैच से बाहर, स्मिथ टीम में शामिल

Feb 11, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मार्श पहले मैच से बाहर, स्मिथ टीम में शामिल कोलंबो। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श

खेल : मार्श पहले मैच से बाहर, स्मिथ टीम में शामिल

मार्श पहले मैच से बाहर, स्मिथ टीम में शामिल कोलंबो। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श इस हफ्ते के शुरू में ट्रेनिंग में हुई ‘ग्रोइन’ की तकलीफ के कारण आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप के शुरुआती मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्टीव स्मिथ को टीम में लिया गया है। ट्रेविस हेड टीम की अगुआई कर रहे हैं। ‘स्टैंडबाय’ स्टीव स्मिथ ने एक साल से कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेला है, लेकिन इस प्रारूप में अच्छी फॉर्म में हैं। वह श्रीलंका जाकर वहां के माहौल से तालमेल बिठाने के लिए तैयारी करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान में कहा गया, मिचेल मार्श को लगातार दर्द और बेचैनी हो रही है।

चोट की वजह से उन्हें ‘टेस्टिकुलर’ रक्तस्राव हुआ है। उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।