अमृता विश्वविद्यालय और हिन्दुस्तान का संयुक्त सेमिनार 20 जनवरी को

Jan 17, 2026 06:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

20 जनवरी को नई दिल्ली में 'मिशन इंजीनियरिंग' सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में छात्र-छात्राओं को विशेषज्ञों द्वारा इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रवेश निःशुल्क है और रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से शुरू होगा। छात्र विशेषज्ञों से सीधे सवाल पूछ सकेंगे।

अमृता विश्वविद्यालय और हिन्दुस्तान का संयुक्त सेमिनार 20 जनवरी को

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अमृता विश्व विद्यापीठम विश्वविद्यालय और आपके अपने समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान’ के संयुक्त तत्वावधान में 20 जनवरी को राजधानी के सत्य साई सभागार लोधी रोड पर ‘मिशन इंजीनियरिंग’ सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले छात्र-छात्राओं को विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही सफलता के लिए जरूरी टिप्स साझा किए जाएंगे। सेमिनार में मोटिवेशनल शिक्षकों से लेकर विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे, जो यह बताएंगे कि छात्र इंजीनियरिंग की तैयारी कैसे करें और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की सही राह क्या है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान करना और उन्हें लक्ष्य की ओर प्रेरित करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस सेमिनार में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। 20 जनवरी को सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। मिशन इंजीनियरिंग कार्यक्रम में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस दौरान छात्र सीधे विशेषज्ञों से सवाल पूछ सकेंगे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम को लेकर विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सेमिनार में गणित के प्रोफेसर व डीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुरप्रीत सिंह टुटेजा, डीयू के केमेस्ट्री डिपार्टमेंट के प्रोफेसर राकेश पराशर, फिजिक्स के शिक्षक व मोटिवेशनल स्पीकर ओमेंद्र भारत के अलावा मोटिवशनल स्पीकर छवि हेमंत व करियर काउंसलर व लाइफ कोच साक्षी मंध्यान हिस्सा लेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।