मध्य प्रदेश: पिता-भाई हत्या के आरोप में गिरफ्तार, महिला जीवित लौटी
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की 26 वर्षीय लापता महिला, शिवानी, जीवित लौट आई है। उसकी हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शिवानी ने कहा कि वह सुरक्षित है और उसके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई। यह मामला पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

बुरहानपुर/इंदौर, एजेंसी। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की जिस 26 वर्षीय लापता महिला की हत्या के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस ने उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया था, वह जीवित लौट आई है। इसने महाराष्ट्र पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में शिवानी और अरुण दादू कलमेकर के लापता होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। जांच के दौरान पता चला कि दोनो नासिक में रह रहे हैं। इसी बीच, 26 अप्रैल को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक सिर कटी और अधजली महिला का शव मिला था, जिसके आधार पर पुलिस ने शिवानी के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, शिवानी ने अपने पिता और भाई को रिहा करने की अपील की है। उसने कहा कि वह जीवित है और उसके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


