
घर से लापता बच्ची को परिवार से मिलाया
संक्षेप: नई दिल्ली में सब्जी मंडी थाने की टीम ने मानसिक रूप से कमजोर 10 साल की बच्ची को उसके परिवार को सौंप दिया। बच्ची समयपुर बादली से लापता होकर सब्जी मंडी इलाके में पहुंच गई थी। पुलिस ने गश्त के दौरान बच्ची...
Sun, 7 Sep 2025 05:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली, प्र. सं.। सब्जी मंडी थाने की टीम ने मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा 10 साल की बच्ची को गुरुवार को उसके परिवार को सौंप दिया। बच्ची समयपुर बादली इलाके से लापता होकर करीब 15 किलोमीटर दूर सब्जी मंडी इलाके में पहुंच गई थी। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि पांच सितंबर की रात 9 बजे, सब्जी मंडी थाने के हेड कांस्टेबल परमबीर और दीपक घंटाघर चौक पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बच्ची दिखी। वह अपना नाम मुन्नी (परिवर्तित) और घर का पता खड्डा कॉलोनी बता रही थी। पुलिस ने आसपास के थाने में पूछताछ करने के बाद बच्ची के परिजन को उसे सौंप दिया।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




