
बांझ समझे जाने वाले दुर्लभ ताकाहे जोड़े से चूजा पैदा हुआ
न्यूजीलैंड के दुर्लभ ताकाहे पक्षियों के एक जोड़े ने चूजे को जन्म दिया है, जिसे चमत्कार माना जा रहा है। यह जोड़ा पहले बांझ माना जाता था। चूजा अब 7 हफ्ते का है और पूरी तरह स्वस्थ है। ताकाहे प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है, और अब केवल 500 ही बचे हैं।
न्यूजीलैंड के दुर्लभ देसी ताकाहे पक्षियों के जोड़े से पैदा हुआ चूजा इसे चमत्कार बताया जा रहा है, इको सैंक्चुअरी के स्टाफ हैरान पक्षियों की यह प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है वेलिंगटन, एजेंसी। न्यूजीलैंड के दुर्लभ पक्षी ताकाहे के एक जोड़े ने चूजों को जन्म दिया है। हैरान करनेवाली बात है कि इस जोड़े को बांझ माना जाता था, यानी विशेषज्ञों का मानना था कि यह जोड़ा कभी बच्चा पैदा नहीं कर पाएगा। अब इसे कुदरत का करिश्मा माना जा रहा है। ये जोड़ा वेलिंगटन के 'ज़ीलैंडिया' ईको-पार्क में रहता था। इनके नाम'बेंडिगो' और 'वाइटा' हैं। यह नन्हा चूजा असल में नवंबर 2025 में पैदा हुआ था।
लेकिन वह बहुत कीमती और दुर्लभ है, इसलिए उसकी सुरक्षा के लिए अधिकारियों ने एक महीने तक इस बात को सबसे छुपा कर रखा। अब जब वह 7 हफ्ते का है और पूरी तरह स्वस्थ है, तब इसकी जानकारी दुनिया को दी गई है। ताकाहे: एक अनोखा पक्षी ताकाहे दिखने में बड़ा, गोल-मटोल पक्षी है जो उड़ नहीं सकता। इसके पैर लाल और पंख नीले-हरे रंग के होते हैं। एक समय था जब माना जाता था कि यह पक्षी दुनिया से खत्म हो चुका है, लेकिन 1948 में इसे फिर से खोजा गया। पूरी दुनिया में अब केवल 500 ताकाहे ही बचे हैं, इसलिए हर एक चूजा बहुत कीमती है। वे साल में सिर्फ एक बार प्रजनन करते हैं। दो साल पहले आए थे चूजे के पिता बेंडिगो और मां वाइटा दो साल पहले एक गैर-प्रजनन जोड़े के रूप में सैंक्चुअरी में आए थे। 2024 में घोंसला बनाने की असफल कोशिश के बाद, कर्मचारियों को उम्मीद नहीं थी कि यह जोड़ा प्रजनन करेगा। अक्तूबर में, वाइटा गायब हो गई – यह एक संकेत था कि वह घोंसला बना रही होगी। कुछ हफ्ते बाद कर्मचारियों ने झाड़ियों के घने हिस्से में चहचहाने की आवाज सुनी और ट्रेल कैमरा लगाया। इसके फुटेज ने चूजे के अस्तित्व की पुष्टि की। जीलैंडिया की कंजर्वेशन और रेस्टोरेशन मैनेजर जो लेडिंगटन ने कहा कि यह एक चमत्कार है, हमें इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




