खेल : मीराबाई ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता रजत

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

विश्व चैपिंयनशिप फोर्डे (नॉर्वे), एजेंसी। स्टार भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू (48 किलो) ने विश्व

खेल : मीराबाई ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता रजत

विश्व चैपिंयनशिप फोर्डे (नॉर्वे), एजेंसी। स्टार भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू (48 किलो) ने विश्व चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता। यह 31 वर्षीय मीरा के करियर का वैश्विक चैंपियनशिप में तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2017 में स्वर्ण और 2022 में रजत पदक जीता था। इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में उनका शानदार रिकॉर्ड और मजबूत हो गया। उत्तर कोरिया की री सोंग गम ने 213 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण जीता। कांसा थाईलैंड की थान्याथॉन सुकचारोन (198 किलो) ने जीता। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता ने मीराबाई ने कुल 199 किग्रा (स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा) वजन उठाया।

उन्होंने क्लीन एंड जर्क और कुल भार दोनों में ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने स्नैच में 84 किलो भार उठाने से शुरुआत की। हालांकि इसके बाद वह अगले दो प्रयास में 87 किलो वजन उठाने में नाकाम रहीं। वहीं क्लीन एंड जर्क में उनके तीनों प्रयास सफल रहे। पहले में उन्होंने 109 किलो वजन उठाकर अपने रिकॉर्ड की बराबरी की। दूसरे में 112 उठाकर अपने रिकॉर्ड में सुधार किया। इसके बाद तीसरे प्रयास में 115 किलो वजन उठाकर इसमें फिर सुधार किया। इसके साथ ही उन्होंने 2023 एशियाई खेल और 2024 पेरिस ओलंपिक की निराशा को भी पीछे छोड़ दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।