Mirabai Chanu Leads India s Medal Hopes at World Weightlifting Championship 2023 खेल : मीराबाई पर भारतीय उम्मीदों का दारोमदार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMirabai Chanu Leads India s Medal Hopes at World Weightlifting Championship 2023

खेल : मीराबाई पर भारतीय उम्मीदों का दारोमदार

पूर्व चैंपियन मीराबाई चानू (48 किलो) विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की एकमात्र पदक दावेदार हैं। 12 सदस्यीय टीम में मीराबाई ने 49 किग्रा से 48 किग्रा वर्ग में जाने का विकल्प चुना है। एक साल के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 1 Oct 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
खेल : मीराबाई पर भारतीय उम्मीदों का दारोमदार

फोर्डे (नॉर्वे), एजेंसी। पूर्व चैंपियन मीराबाई चानू (48 किलो) पर गुरुवार से शुरू हो रही विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में फिर भारत की पदक की उम्मीदों का दारोमदार होगा। भारत ने 12 सदस्यीय टीम उतारी है। इसमें 2017 की चैंपियन और 2022 की रजत पदक विजेता मीराबाई देश की एकमात्र पदक दावेदार हैं। 2028 लॉस एंजिल्स खेलों के लिए नए ओलंपिक भार वर्ग के साथ 31 वर्षीय मीराबाई ने 49 किग्रा वर्ग से 48 किग्रा वर्ग में जाने का विकल्प चुना है। चोट से जूझ रही टोक्यो ओलंपिक की रजत विजेता मीराबाई ने एक साल के रिहैबिलिटेशन के बाद अगस्त में वापसी की।

वह राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में 193 किग्रा (84 किग्रा 109 किग्रा) का वजन उठा सकीं। नए ओलंपिक चक्र में पहली विश्व चैंपियनशिप में मीराबाई अपनी प्रगति के अलावा मुख्य कोच विजय शर्मा के साथ मिलकर नए और परिचित दोनों तरह के प्रतिद्वंद्वियों के प्रदर्शन का भी आकलन करेंगी। टीम : महिला : मीराबाई (48 किलो), बिंद्यारानी देवी (58 किलो), निरुपमा देवी (63 किलो), हरजिंदर कौर (69 किलो), वंशिता वर्मा (86 किलो), महक शर्मा ( 86 किलो)। पुरुष : ऋषिकांत सिंह (60 किलो), एम राजा (65 किलो), एन अजित (71 किलो), अजय वल्लुरी बाबू (79 किलो), दिलबग सिंह (94 किलो), लवप्रीत सिंह ( 110 किलो)।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।