खेल...जीत और हार में एक जैसा समर्थन हो : मीराबाई चानू

Nov 24, 2025 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

टोक्यो ओलंपिक की रजत विजेता मीराबाई चानू ने कहा कि खिलाड़ियों को जीत और हार में समान समर्थन मिलना चाहिए। उन्होंने टोक्यो में पदक जीतने पर स्वागत और एशियाई खेलों में चोट के कारण अनदेखी का जिक्र किया। चानू ने अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों की जरूरतों पर जोर दिया।

खेल...जीत और हार में एक जैसा समर्थन हो : मीराबाई चानू

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक की रजत विजेता मीराबाई चानू ने कहा कि खिलाड़ियों को जीत और हार, दोनों में समान समर्थन मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि टोक्यो में पदक जीतने पर भव्य स्वागत हुआ, लेकिन एशियाई खेलों में चोट के कारण पदक न मिलने पर कोई नहीं आया। उन्होंने अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों की तैयारियों और उनकी जरूरतों को पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, एथलीट तब बेहतर प्रदर्शन करते हैं जब उन्हें पता होता है कि नतीजे चाहे जो भी हों, उनकी कद्र की जाएगी और उन्हें सभी का समर्थन है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।