साइकिलिंग को बढावा देने वाले संस्थान होंगे सम्मानित
खेल मंत्रालय साइकिलिंग को बढ़ावा देने वाले संस्थानों को सम्मानित करेगा। पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और देहरादून की भारतीय सैन्य अकादमी जैसे संस्थानों को पर्यावरण अनुकूल आवागमन साधनों को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। खेल मंत्रालय साइकिलिंग को बढावा देने वाले या परिसर में सिर्फ साइकिल का इस्तेमाल करने वाले पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और देहरादून की भारतीय सैन्य अकादमी जैसे संस्थानों को पर्यावरण अनुकूल आवागमन साधनों को बढावा देने के लिए रविवार को सम्मानित करेगा। यह सम्मान समारोह दिल्ली और देश के विभिन्न शहरों में ‘संडेज आन साइकिल’ कार्यक्रम के दौरान आयोजित किया जायेगा। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ रांची में, पश्चिम बंगाल के नए खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक कोलकाता में और पूर्व क्रिकेटर तथा राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह पंजाब में इससे जुड़ेंगे। दिल्ली में अभिनेता विक्रांत मैसी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
खेल मंत्रालय ने बताया कि फिट इंडिया की मुहिम ‘संडेज आन साइकिल’ के लिए अब तक साढे तीन लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इन प्रयासों को पहचान और प्रोत्साहन देने के लिए मंत्रालय वाहन रहित कैम्पस का प्रमाण पत्र भी देगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


