अपडेट: ईरान ने इजरायल पर दागीं मिलाइलें

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ यरूशलम/तेहरान, एजेंसी।

अपडेट: ईरान ने इजरायल पर दागीं मिलाइलें

मध्य पूर्व में जारी युद्ध के 100वें दिन पहुंचते ही शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अप्रैल में हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं।

ईरानी हमले और इजरायली प्रतिक्रिया

ईरानी हमलों के चलते इजरायल में सायरन गूंजने लगे। हालांकि, इजरायली सेना ने दावा किया कि सभी ईरानी मिसाइलों को मार गिराया गया। इजरायल ने ईरान के ताजे हमले को देखते हुए अपने देश में सोमवार को सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। ईरान का यह हमला तब शुरू हुआ जब इजरायल ने अमेरिकी चेतावनी को दरकिनार करते हुए रविवार को लेबनान में हवाई हमले किए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। इजरायली सेना ने इन हमलों को हिजबुल्ला द्वारा उत्तरी इजरायल में सैन्य छावनियों पर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों का जवाब बताया। इस हमले के तुरंत बाद ईरान के सैन्य सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल अली अब्दुल्लाही ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इजरायल ने लेबनान पर हमला करके सभी लाल रेखाएं पार कर दी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इजरायल ने हमले बंद नहीं किए या ईरान की इस कार्रवाई का जवाब दिया, तो उसे और अधिक विनाशकारी और पछतावे से भरे परिणाम भुगतने होंगे। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संवेदनशील स्थिति को संभालने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करने के संकेत दिए हैं और कहा है कि वह नेतन्याहू को फोन करके जवाबी हमला न करने के लिए कहेंगे।

हवाई मार्ग बंद

ताजा सैन्य हमलों को देखते हुए ईरान और इराक ने अपने हवाई मार्ग बंद कर दिए हैं।

सामान्य प्रश्न

ईरान ने इजरायल पर क्या हमला किया?
ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।