
आंगनवाड़ी में बच्चों के साथ बकरियां खाती दिखीं मिड-डे मील
-घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश -आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका
कटनी, एजेंसी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। एक वीडियो में बच्चे मिड-डे मील खा रहे हैं और उनके पास ही बकरियां भी उसी थाली से खाना खाती दिख रही हैं। वीडियो शनिवार को वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। यह घटना ढीमरखेड़ा तहसील के आदिवासी बहुल क्षेत्र कोठी गांव के सेहरा टोला की है। यहां आंगनवाड़ी केंद्र सरकारी भवन न होने के कारण एक जर्जर निजी इमारत में संचालित हो रहा है। घटना के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका मौके पर मौजूद नहीं थीं। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरनप्रीत कौर ने बताया कि मामले की जानकारी शुक्रवार को मिली है, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी वंश्री कुर्वेटी ने बताया कि पर्यवेक्षक अनीता प्रधान और आंगनवाड़ी कार्यकत्री मीना बाइगा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


