टेक की खबरें::माइक्रोसॉफ्ट ने एज का पेश किया नया अपडेट
माइक्रोसॉफ्ट ने एज ब्राउजर को अपडेट किया, जिसमें विंडोज पर मास्टर पासवर्ड का सपोर्ट हटा दिया गया है। ओपनएआई ने प्रॉम्प्ट इंजेक्शन हमलों से बचाने के लिए लॉकडाउन मोड लॉन्च किया है। गूगल ने क्रोम में 429 सुरक्षा कमियों को ठीक किया है।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एज ब्राउजर को अपडेट किया है। विंडोज पर मास्टर पासवर्ड का सपोर्ट हटा दिया है। यह कदम विंडोज हैलो के जरिए पासकी जैसे सुरक्षित तरीकों का इस्तेमाल करके सुरक्षा को बेहतर बनाने की कोशिश का हिस्सा है। इस बदलाव का मतलब है कि अब यूजर्स को विंडोज डिवाइस के लिए नंबर, सिंबल और अक्षरों वाले पासवर्ड को डालने के बजाय माइक्रोसॉफ्ट के डिवाइस-ओरिएंटेड टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सिस्टम पर निर्भर रहना होगा। विंडोज हैले पिन, फिंगरप्रिंट या फेशियल रिकग्निशन के जरिए एक्सेस देता है।
ओपनएआई का नया फीचर
ओपनएआई ने यूजर्स को प्रॉम्प्ट इंजेक्शन हमलों से बचाने के लिए नया सुरक्षा फीचर लॉकडाउन मोड लॉन्च किया है। यह कदम एआई आधारित असिस्टेंट सिस्टम में ऐसे हमलों के बढ़ते खतरे को देखते हुए उठाया गया है। कंपनी इस मोड को मुख्य रूप से उन लोगों और संगठनों के लिए ऑप्शनल सिक्योरिटी सेटिंग बताती है जो संवेदनशील डाटा के साथ काम करते हैं तथा जिन्हें मैलिशियस प्रॉम्प्ट के जरिए डाटा चोरी करने की कोशिशों से मजबूत सुरक्षा की जरूरत होती है। प्रॉम्प्ट इंजेक्शन हमले सोशल इंजीनियरिंग का एक रूप हैं, जिसमें हमलावर एआई सिस्टम द्वारा प्रोसेस किए जाने वाले वेब पेजों, दस्तावेजों या अन्य कंटेंट में निर्देश डाल देते हैं। इन निर्देशों का मकसद एआई मॉडल को धोखा देकर जानकारी निकलवाना होता है।
गूगल ने क्रोम की कमियों को ठीक किया
गूगल ने क्रोम के लिए अपडेट जारी किए हैं, जिनमें 429 सुरक्षा कमियों को ठीक किया गया है। इनमें से कुछ कमियां ऐसी थीं जिनसे हैकर्स आपके डाटा तक पहुंच सकते थे। इनमें से अधिकतर बग्स गूगल की अपनी टीम ने पकड़े थे, लेकिन स्वतंत्र रिसर्चर्स ने भी इसमें बड़ी भूमिका निभाई। गूगल ने बाहरी शोधकर्ताओं को 2.09 लाख डॉलर भुगतान कर उनका शुक्रिया अदा किया। एक व्यक्ति ने कमियों की जानकारी देने के लिए 97 हजार डॉलर कमाए।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


