पैर के एक छोटे-से चित्र की कीमत 225 करोड़ रुपये

Feb 07, 2026 12:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

माइकल एंजेलो का 500 साल पुराना पैर का स्केच नीलामी में 225 करोड़ में बिका। यह स्केच वेटिकन के सिस्टिन चैपल की छत पर पेंटिंग से पहले अभ्यास के तौर पर बनाया गया था। पिछले 200 सालों से एक ही परिवार के पास रहा, जो इसकी असली कीमत नहीं जानते थे।

पैर के एक छोटे-से चित्र की कीमत 225 करोड़ रुपये

न्यूयॉर्क , एजेंसी। पेंटिंग की दुनिया के महान कलाकार माइकल एंजेलो का बनाया गया पैर का छोटा-सा स्केच नीलामी में 225 करोड़ में बिका है। यह स्केच 500 साल से भी ज्यादा पुराना है। माइकल ने इसे वेटिकन के मशहूर ‘सिस्टिन चैपल’ की छत पर पेंटिंग बनाने से पहले अभ्यास के तौर पर बनाया था। यह स्केच पिछले 200 सालों से एक ही परिवार के पास था, जिन्हें इसकी असली कीमत का अंदाजा नहीं था। यह अपनी अनुमानित कीमत से 20 गुना ज्यादा दाम पर बिका, जो कला के प्रति लोगों के दीवानेपन को दर्शाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।