ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीविश्वविद्यालय से जहांगीरपुरी की बीच मेट्रो में आई खराबी, लोग रहे परेशान

विश्वविद्यालय से जहांगीरपुरी की बीच मेट्रो में आई खराबी, लोग रहे परेशान

सोमवार देर शाम मेट्रो की येलो लाइन में अचानक आयी दिक्कत के चलते हज़ारो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खराबी जहांगीर पुरी से विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बीच बिजली की तार (ओएचई) में आई थी,...

विश्वविद्यालय से जहांगीरपुरी की बीच मेट्रो में आई खराबी, लोग रहे परेशान
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 17 Jul 2017 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार देर शाम मेट्रो की येलो लाइन में अचानक आयी दिक्कत के चलते हज़ारो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खराबी जहांगीर पुरी से विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बीच बिजली की तार (ओएचई) में आई थी, जिसकी मरम्मत का काम रात तक जारी रहा। इस दौरान मेट्रो ट्रेन को सिंगल लाइन पर चलाया गया। मेट्रो सूत्रों के अनुसार समयपुर बदली से हुड्डा सिटी सेंटर की तरफ जाने वाली लाइन के ओएचई में शाम 7.50 बजे अचानक खराबी आ गयी। जांच में पता चला कि यह खराबी विश्वविद्यालय से जहांगीर पुरी के बीच है। इस समस्या को देखते हुए इस दूरी पर दोनों तरफ से आने वाली मेट्रो ट्रेन को विश्वविद्यालय से बादली जाने वाली लाइन पर ही चलाया गया। इसके चलते येलो लाइन पर यात्रा कर रहे मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को एक मेट्रो स्टेशन पर ही 15 से 20 मिनट तक खड़े रहना पड़ा। इस खराबी के चलते दोनों तरफ से आने वाली ट्रेनों को जगह जगह रोकना पड़ा। खबर लिखे जाने तक इस खराबी को ठीक करने में मेट्रो के कर्मचारी जुटे थे। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही दोनों ट्रैक पर सेवा बहाल कर ली जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें