मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ी मामले में पूर्व खेल मंत्री से पूछताछ
अपडेट नोट--एक बॉक्स जोड़ा गया है कोलकाता, एजेंसी। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल

कोलकाता, एजेंसी। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के एक कार्यक्रम में हुई गड़बड़ियों के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप बिश्वास से पुलिस ने तीन घंटे तक पूछताछ की। पिछले वर्ष कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में दर्शकों ने बड़े पैमाने पर हंगामा किया था। बिश्वास गुरुवार सुबह करीब 9.55 बजे बिधाननगर साउथ पुलिस स्टेशन पहुंचे। इससे पहले वे दो बार समन मिलने के बावजूद पेश नहीं हुए थे और तीसरे समन पर देर से पेश हुए। वे कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद पेश हुए, जिसमें उन्हें पुलिस की सख्त कार्रवाई से सशर्त छूट दी गई थी। यह मामला कार्यक्रम के आयोजक शताद्रु दत्ता की शिकायत पर दर्ज किया गया है। दत्ता ने पूर्व मंत्री पर टिकट की कालाबाजारी, जबरन वसूली, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी का आरोप लगाया है। यह मामला पिछले साल 13 दिसंबर को सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुए हाई प्रोफाइल फुटबॉल इवेंट से जुड़ा है, जिसमें मेसी और अर्जेंटीना के दो अन्य फुटबॉलर लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने स्टेडियम में हंगामा किया। उनका आरोप था कि गैलरी टिकट के लिए भारी रकम चुकाने के बावजूद वे मेसी की एक झलक भी नहीं देख पाए。
पूर्व मंत्री का वकीलों ने विरोध किया
पूर्व मंत्री अरूप बिश्वास के अलीपुर जजेज कोर्ट परिसर में पहुंचने के बाद तनाव फैल गया। वहां वकीलों और कोर्ट कर्मचारियों के एक समूह ने पूर्व मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चैंबर को घेर लिया और मांग की कि बिश्वास बाहर आकर उनका सामना करें। कुछ लोगों के हाथों में अंडे थे और वे टीएमसी नेता के खिलाफ नारे लगा रहे थे। जैसे-जैसे विरोध तेज हुआ, प्रदर्शनकारियों ने चैंबर का दरवाजा खटखटाया और आरोप है कि खिड़की के शीशे भी तोड़ दिए। विरोध जारी रहने के दौरान पूर्व मंत्री लगभग डेढ़ घंटे तक चैंबर के अंदर ही रहे। एक समय एहतियात के तौर पर चैंबर की लाइटें बंद कर दी गईं। बाद में पुलिस ने पूर्व मंत्री को परिसर से बाहर निकाला। अरूप बिश्वास कोर्ट परिसर में सलाह लेने के लिए पहुंचे थे。
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


