हाफ मैराथन में 55 टी-शर्ट पहनकर दौड़ी एथलीट
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अमेरिका की एथलीट मेरेडिथ स्मिथ ने 55 टी-शर्ट पहनकर फोर्ट स्मिथ हाफ मैराथन पूरी कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यह दौड़ 3 घंटे 30 मिनट से कम समय में पूरी की। यह रिकॉर्ड उनके वजन घटाने के सफर का जश्न है और पुराने दिनों को याद करने का एक तरीका भी है।

अरकंसास, एजेंसी। अमेरिका की एथलीट मेरेडिथ स्मिथ ने शरीर पर 55 टी-शर्ट पहनकर हाफ मैराथन पूरी कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उसने यह कारनामा ‘फोर्ट स्मिथ हाफ मैराथन’ के दौरान किया। स्मिथ ने यह दौड़ 3 घंटे 30 मिनट से भी कम समय में पूरी की। उसके लिए यह रिकॉर्ड केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके वजन घटाने के सफर का जश्न है। इतनी टी-शर्ट्स पहनकर दौड़ना उनके पुराने दिनों को महसूस करने जैसा था, जब उनका वजन काफी ज्यादा था। इसके जरिए वह यह देखना चाहती थीं कि उसने अपने फिटनेस सफर में कितनी प्रगति की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


