ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीबर्फ पिघलने से प्राचीन रोगाणु बाहर आ सकते हैं : वीके पॉल

बर्फ पिघलने से प्राचीन रोगाणु बाहर आ सकते हैं : वीके पॉल

नई दिल्ली, एजेंसी। जलवायु परिवर्तन के कारण लंबे समय से बर्फ में जमे प्राचीन...

बर्फ पिघलने से प्राचीन रोगाणु बाहर आ सकते हैं : वीके पॉल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 09 Aug 2023 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। जलवायु परिवर्तन के कारण लंबे समय से बर्फ में जमे प्राचीन रोगाणु बाहर आ सकते हैं। यह रोगज़नक़ नए स्थानों पर जा सकते हैं। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने यह चेतावनी दी है।
पॉल सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार की पहल पर दिल्ली रिसर्च इम्प्लीमेंटेशन एंड इनोवेशन के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

वीके पॉल ने कहा कि गर्म तापमान के कारण बर्फ पिघलने से प्राचीन रोगाणु निकल सकते हैं। यह स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन की चिंता को और बढ़ा सकते हैं।

इसके अलावा आईसीएमआर के महानिदेशक राजीव बहल ने कहा कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, गर्मी से चोट लगने का खतरा अधिक हो जाता है और बीमारियों के फैलने का तरीका भी बदल सकता है। वहीं, अन्य विशेषज्ञों ने कहा कि बदलती जलवायु, बाढ़ और भारी वर्षा के कारण ज्यादा जलजनित और ज़ूनोटिक बीमारियों को भी जन्म दे सकती है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें