मेलानिया ट्रंप संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगी
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मासिक अध्यक्षता संभालते ही अमेरिका ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 2 मार्च को न्यूयॉर्क में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगी, जिसमें शिक्षा, तकनीक, शांति और सुरक्षा पर जोर दिया जाएगा। यह पहली बार है जब किसी वर्तमान अमेरिकी प्रथम महिला ने सुरक्षा परिषद की बैठक की कमान संभाली है।

संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मासिक अध्यक्षता संभालते ही अमेरिका ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 2 मार्च को न्यूयॉर्क में होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगी। यह पहली बार होगा जब कोई वर्तमान अमेरिकी प्रथम महिला सुरक्षा परिषद की किसी बैठक की कमान संभालेंगी। उनके कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में सहनशीलता और दुनिया में शांति को बढ़ावा देने में शिक्षा की भूमिका पर जोर देंगी। बयान में आगे कहा गया कि बैठक में शिक्षा, तकनीक, शांति और सुरक्षा पर विशेष जोर किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



