Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMeghalaya Activist Dilseng M Sangma Murder Fourth Arrest Made in Illegal Mining Incident
मेघालय : दिलसेंग हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

मेघालय : दिलसेंग हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

मेघालय में कार्यकर्ता दिलसेंग एम संगमा की हत्या में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में चार लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। दिलसेंग की हत्या अवैध पत्थर खनन के विरोध में की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है और कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Jan 13, 2026 03:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

शिलांग, एजेंसी। मेघालय में कार्यकर्ता दिलसेंग एम संगमा की हत्या में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक 4 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गारो संगठन का नेतृत्व करने वाले दिलसेंग पर नौ जनवरी को हमला हुआ था। उस वक्त वह वेस्ट गारो हिल्स जिले के राजाबाला क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन होने के संदेह में विरोध जताने के लिए कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि दिलसेंग की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य कार्यकर्ता अब भी गंभीर अवस्था में हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस अधीक्षक एटी संगमा के मुताबिक, दिलसेंग और उनके साथी कार्यकर्ताओं पर हमले के पीछे अवैध पत्थर खनन में शामिल माफियाओं का हाथ होने का अंदेशा है। एसपी ने बताया कि लगातार छापेमारी के बाद सोमवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच आगे बढ़ रही है और मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी संभव हैं। दिलसेंग की हत्या को लेकर वेस्ट गारो हिल्स जिले के कुछ हिस्सों में तनाव फैल गया। इसके मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात करने पड़े और शांति समिति की बैठकें बुलाई गईं। मुख्यमंत्री कॉनरेड के संगमा ने दिलसेंग की हत्या की निंदा की। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने का भरोसा दिलाया।