हैदराबाद: उस्मानिया मेडिकल कॉलेज में पीजी छात्र ने की खुदकुशी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

हैदराबाद के उस्मानिया जनरल अस्पताल में एक परास्नातक छात्र ने अपने छात्रावास में आत्महत्या कर ली। 26 वर्षीय छात्र ने काम के दबाव के कारण यह कदम उठाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में गोलियों की अधिक खुराक लेने की आशंका जताई है और मामला जांच में है।

हैदराबाद: उस्मानिया मेडिकल कॉलेज में पीजी छात्र ने की खुदकुशी

हैदराबाद, एजेंसी। हैदराबाद के उस्मानिया जनरल अस्पताल में परास्नातक प्रथम वर्ष के मेडिकल छात्र ने कथित तौर पर अपने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या कर ली। 26 वर्षीय मृतक जनरल सर्जरी विभाग का छात्र था और अनुसूचित जनजाति समुदाय से संबंधित था। उसके रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि छात्र ने काम के दबाव के कारण यह कदम उठाया। परिजनों ने जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उसके गोलियों की अधिक खुराक लेने का संदेह है। घटनास्थल से एक इंजेक्शन भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।