देशभर के सात मेडिकल कॉलेज नहीं दे रहे छात्रवृत्ति

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 7 मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों को छात्रवृति नहीं दी जा रही है। आयोग ने कहा कि कार्रवाई की जा रही है। एनएमसी ने अदालत को यह जानकारी दी कि कुल 756 अंडरग्रेजुएट चिकित्सा महाविद्यालयों में से 573 में डॉक्टरों को छात्रवृति दी जा रही है।

देशभर के सात मेडिकल कॉलेज नहीं दे रहे छात्रवृत्ति

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि देशभर में सिर्फ 7 मेडिकल कॉलेज प्रशिक्षु डॉक्टरों (जूनियर रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट) को छात्रवृति के भुगतान नहीं कर रहे। आयोग ने शीर्ष अदालतों को बताया कि इन मेडिकल कॉलेजों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जा रही है। जस्टिस अरविंद कुमार और पी.बी. वराले की पीठ के समक्ष आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव शर्मा ने डॉ. अभिषेक यादव व अन्य की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी। याचिका में मेडिकल कॉलेजों द्वारा प्रशिक्षु डॉक्टरों को छात्रवृति नहीं देने का आरोप लगाया गया था। पीठ के समक्ष आयोग ने एक चार्ट पेश किया, जिसमें कहा गया कि देशभर में कुल 756 अंडरग्रेजुएट चिकित्सा महाविद्यालयों में 573 में प्रशिक्षु डॉक्टरों को छात्रवृति का भुगतान किया जा रह है।

वरिष्ठ अधिवक्ता शर्मा ने पीठ से कहा कि महज 7 मेडिकल कॉलेज ऐसे हैं जो डॉक्टरों को छात्रवृति नहीं दे रहे हैं और इन कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कोर्ट को यह भी बताया गया कि एक मेडिकल कॉलेज पूरी तरह से बंद है। एनएमसी के बयानों को दर्ज करते हुए, शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त तय कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।