ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीचिकनगुनिया के सामने आए सौ से ज्यादा मामले

चिकनगुनिया के सामने आए सौ से ज्यादा मामले

दिल्ली के लोगों के लिए इस वर्ष भी चिकनगुनिया और डेंगू बड़ी परेशानी बन सकता है। दिल्ली में इस अब तक चिकनगुनिया के 105 और डेंगू के 50 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से चिकनगुनिया के नौ और डेंगू के दस...

चिकनगुनिया के सामने आए सौ से ज्यादा मामले
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 19 Jun 2017 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के लोगों के लिए इस वर्ष भी चिकनगुनिया और डेंगू बड़ी परेशानी बन सकता है। दिल्ली में इस अब तक चिकनगुनिया के 105 और डेंगू के 50 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से चिकनगुनिया के नौ और डेंगू के दस मामले पिछले सप्ताह ही सामने आए हैं। पिछले वर्ष मच्छरजनित बीमारियों में से चिकनगुनिया ने लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किया था। दस हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आए थे। इसे देखते हुए इस वर्ष दिल्ली के तीनों ही निगम मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए तमाम अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद इस पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। चिकनगुनिया और डेंगू के अलावा मलेरिया के भी अभी तक 59 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 29 मामले पिछले सप्ताह भर के दौरान सामने आए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें