खेल : चोट के कारण सत्र से बाहर हो सकते हैं एम्बापे

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

चोट के कारण सत्र से बाहर हो सकते हैं एम्बापे मैड्रिड। रियाल मैड्रिड के

खेल : चोट के कारण सत्र से बाहर हो सकते हैं एम्बापे

चोट के कारण सत्र से बाहर हो सकते हैं एम्बापे मैड्रिड। रियाल मैड्रिड के फॉरवर्ड किलियन एम्बापे पर ला लिगा के सत्र से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। क्लब ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है कि शुक्रवार रात रियाल बेटिस के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहे मैच के दौरान एम्बापे को मांसपेशियों में चोट लग गई थी। उस समय रियाल मैड्रिड 1-0 से आगे चल रहा था। टीम की वेबसाइट के अनुसार, जांच के बाद पता चला है कि उनके बाएं पैर की ‘सेमीटेंडिनोसस’ मांसपेशी में चोट लगी है। एम्बापे ने ला लिगा के इस सत्र में अब तक 24 गोल किए हैं।

एम्बापे की वापसी की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।