ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीमहापौर ने पढ़ाया बीमारी से बचने का जागरुकता पाठ

महापौर ने पढ़ाया बीमारी से बचने का जागरुकता पाठ

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता

महापौर ने पढ़ाया बीमारी से बचने का जागरुकता पाठ
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 07 Jun 2018 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया की बीमारियों से बचने और उसकी रोकथाम के लिए महापौर ने पार्षदों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान बीमारी के अधिक होने की संभावना जताई जा रही है, इसलिए सभी पार्षद वार्ड में सजग रहें और लोगों को सचेत करें।

बीमारियों से लड़ने की इस कक्षा में पूर्वी निगम के महापौर बिपिन बिहारी सिंह ने पार्षदों से कहा कि यह इलाका जलभराव वाला है। ऐसे में नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करना निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण कार्य है। इन गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए निगम का सहयोग करना है जिससे बेहतर वातावरण मिल सके। इस मौके पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सोमशेखर तथा कीटविज्ञानी पारूल जैन ने पार्षदों को मच्छरों की उत्पति उनके जीवन चक्र और व्यवहार के बारे में बताया। बीमारियों से लड़ने की इस कक्षा में महापौर बिपिन बिहारी, उप-महापौर किरण वैद्य, नेता सदन निर्मल जैन, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सहित सभी वार्डों के पार्षद मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें