इस महीने के अंत में होगा महापौर का चुनाव
Apr 05, 2026 08:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली में महापौर का चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। निगम सचिव कार्यालय द्वारा अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। नए महापौर का चयन हर वित्तीय वर्ष के पहले महीने में होना आवश्यक है। अगले वर्ष निगम चुनाव के मद्देनजर, नए महापौर के उम्मीदवारों पर विचार किया जा रहा है।

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। महापौर का चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। इसे लेकर निगम सचिव कार्यालय की तरफ से अधिसूचना जल्द जारी की जा सकती है। हर वित्तीय वर्ष के पहले महीने में नए महापौर का चयन होना जरूरी है। प्रत्येक वर्ष इस प्रक्रिया का संचालन निगम सदन की बैठक में होता है। अगले वर्ष निगम चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए नए महापौर के उम्मीदवार के चयन को लेकर भी मंथन शुरू हो चुका है। निगम सूत्रों के अनुसार, स्थायी समिति के सदन से चुने जाने वाले तीन सदस्यों के चुनाव भी महापौर चुनाव के साथ ही होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


