Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMassive Terror Module Disrupted in Delhi Red Fort Blast Linked to 3000 Kg Explosive Seizure
फरीदाबाद और कश्मीर से जुड़े दिल्ली धमाके के तार

फरीदाबाद और कश्मीर से जुड़े दिल्ली धमाके के तार

संक्षेप:

नई दिल्ली में लाल किला विस्फोट के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस मॉड्यूल से 3000 किलो विस्फोटक सामग्री और कई गिरफ्तारियों का संबंध है। डॉक्टर उमर नामक व्यक्ति इस मॉड्यूल का हिस्सा था, जिसने विस्फोट में शामिल वाहन चलाया था।

Nov 11, 2025 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, पंकज कुमार पाण्डेय। सुरक्षा एजेंसियों की आरम्भिक जांच में लाल किला विस्फोट के तार उस घटना से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिसमे कुछ समय पहले आपत्तिजनक पोस्टर्स, जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर के नौगांव पुलिस चौकी के क्षेत्र में पाए गए थे। इस घटना के बाद एक प्राथमिकी 19 अक्तूबर 2025 को दर्ज की गई थी। आतकी मॉड्यूल प्रकरण की जांच के दौरान मौलवी इरफान अहमद वाघे को शोपियां से और जमीर अहमद को वाकुरा, गांदरबल से 20 से 27 अक्टूबर, 2025 के बीच गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पांच नवंबर को डॉक्टर अदील को सहारनपुर से पकड़ा गया और 7 नवंबर, 2025 को एक एके -56 राइफल और अन्य बारूद अनंतनाग अस्पताल में ज़ब्त हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आठ नवंबर को कुछ और बंदूक, पिस्तौल और बारूद अलफला मेडिकल कॉलेज से जब्त हुआ। इनसे पूछताछ के दौरान इस मॉड्यूल में अन्य सम्मिलित लोगों के बारे में सूचना मिली जिसके उपरांत फरीदाबाद के अलफला मेडिकल कॉलेज से एक डॉक्टर मुज्जमिल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इन सभी सुरागों के आधार पर, और गिरफ्तारियां भी की गईं एवं बड़ी मात्रा में हथियार और बारूद भी ज़ब्त हुआ। दो दिन पहले 9 नवंबर को फरीदाबाद में ही एक मदरासी नामक व्यक्ति जो धौज, फरीदाबाद का निवासी था, उसके घर से पकड़ा गया और फिर अगले ही दिन दस नवंबर को विस्फोटों की अत्यधिक मात्रा की खेप जिसका वजन 2563 किलो था, धेरा कॉलोनी, फरीदाबाद में एक हफीज मोहम्मद इश्तियाक जो मेवात का रहने वाला है और अलफला मस्जिद में बतौर ईमाम कार्यरत है, के घर से ज़ब्त हुआ। इन छापों के दौरान 358 किलो विस्फोटक सामग्री और डेटोनेटर/टाईमर इत्यादि भी ज़ब्त किये गए। इस प्रकार, इस पूरे मॉड्यूल के पास संग्रहित लगभग 3000 किलो के विस्फोटक पदार्थ और बम बनाने के अन्य उपकरणों को पकड़ा गया। डॉक्टर उमर इस मॉड्यूल का अंग इन सभी कार्रवाईयों के दौरान एक व्यक्ति डॉक्टर उमर जो इस मॉड्यूल का अंग था और अलफला मेडिकल कॉलेज में ही कार्यरत था, एजेंसियों की लगातार दबिश के कारण उसने अपना स्थान बदल लिया। लाल किला प्रकरण में जिस गाड़ी में विस्फोट हुआ, वह इसी मॉड्यूल की ही डॉक्टर उमर द्वारा चलाई जा रही थी। विस्फोट भी उसी सामग्री से हुआ है, जिसका संग्रहण फरीदाबाद में किया जा रहा था, जहां से लगभग 3000 किलो की विस्फोटक सामग्री ज़ब्त हुई है। यह विस्फोट या तो पूर्व-नियोजित था, या फिर एक्सीडेंटल था जांच में सामने आएगा। बड़े नुकसान के लिए साजिश एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस पूरे प्रकरण से स्पष्ट है कि सुरक्षा एजेंसियों और आसूचना तंत्र ने इस फरीदाबाद मॉड्यूल को ध्वस्त करके, और वृहद मात्रा में विस्फोटक पदार्थ ज़ब्त करके एक बहुत बड़ी साजिश को नाकाम किया है जो भारत के किसी भी भाग में एक बहुत बड़ा नुक़सान पहुंचाने के उद्देश्य से रची जा रही थी। उमर सुरक्षा एजेंसियों की सफलता के बाद बौखलाकर भागा और उसकी बौखलाहट, घबराहट और विकल्पहीनता, लाल किला के विस्फोट का कारण बना। आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सूत्रों ने कहा, भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध अपने दृढ़ संकल्प को दर्शाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लाल किला विस्फोट से जुड़े जैश-ए-मुहम्मद मॉड्यूल को ध्वस्त करने के मामले में सख्त तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत ने आतंकवाद को सख्त प्रतिउत्तर दिया है। शीर्ष सूत्रों ने कहा, यह सफलता हमारी आसूचना एजेंसियों, सुरक्षा बलों और विधि प्रवर्तन अधिकारियों के समर्पण को दर्शाती है। घटना की महत्वपूर्ण टाइमलाइन 10 नवंबर 2025 6.55 PM - दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास पर ब्लास्ट हुआ 7.15 PM - गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली कमिश्नर से फोन पर घटना की जानकारी ली 9:00 PM - गृह मंत्री ने मीडिया बाइट देकर घटना की जानकारी दी प्रधानमंत्री मोदी ने गृहमंत्री से ली हर जानकारी 09:30 PM - गृह मंत्री एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे 09:35 PM – एलएनजेपी अस्पताल में दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों से घटना की जानकारी ली 09:45 PM – एलएनजेपी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की 09:55 PM – अस्पताल में डॉक्टरों से ब्लास्ट के विक्टिमों के बारे में जानकारी ली 10:10 PM – गृह मंत्री ने अस्पताल से मीडिया को घटना की जानकारी दी 10:20 PM - गृहमंत्री ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया 11 नवंबर 2025 11.00 बजे: गृह मंत्री ने अधिकारियों के साथ एक के बाद दो बैठकें कीं। दोनों बैठकों में केंद्रीय गृह सचिव, आईबी के निदेशक, एनआईए के डीजी समेत अन्य अधिकारी रहे। 02:30 PM: दिल्ली धमाके की जांच एनआईए को सौंपी गई, एनआईए को निर्देश दिया गया है कि मामले की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द मंत्रालय को दी जाए।