593 करोड़ रुपये के फर्जी इनवॉइस फ्रॉड का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार
बेंगलुरु में जीएसटी फ्रॉड के तहत डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस ने 593 करोड़ रुपये के नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट का खुलासा किया। जांच के दौरान मोहम्मद सैफुल्लाह को गिरफ्तार किया गया, जो इस संगठित नेटवर्क का सरगना है। इस रैकेट ने फर्जी इनवॉइस के जरिए 235 करोड़ रुपये का गलत टैक्स क्रेडिट हासिल किया।

बेंगलुरु, एजेंसी। जीएसटी फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस की बेलगावी ज़ोनल यूनिट ने लगभग 593 करोड़ रुपये के नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट का पता लगाया है। डीजीजीआई ने एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई एक संदिग्ध जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जांच के बाद की गई, जिसके कारण बेंगलुरु में स्टार टैक्स कंसल्टेंट से जुड़े ठिकानों पर कई तलाशी ली गईं। इस दौरान संगठित नेटवर्क का पता चला जो बिना किसी सामान या सर्विस की असली सप्लाई के फर्जी इनवॉइस जारी करता था, जिससे लगभग 235 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट गलत तरीके से हासिल किया जा सका।
बयान में कहा गया है कि मोहम्मद सैफुल्लाह इस घटना का सरगना है। सैफुल्लाह को 24 फरवरी को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



