Delhi News: जैसलमेर में रायमाला के जंगल में लगी भीषण आग

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में जंगल में रविवार को भीषण आग लग गई। आग के फैलने के तुरंत बाद राहत व बचाव कार्य शुरू हुआ। रामगढ़ क्षेत्र से दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। तेज हवाओं के कारण राहत कार्य परेशान हो रहा है, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला।

Delhi News: जैसलमेर में रायमाला के जंगल में लगी भीषण आग

Delhi News: जैसलमेर, एजेंसी। जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके के पास जंगल में रविवार को भीषण आग लग गई है। हालांकि, आग लगने की सूचना के तुरंत बाद ही राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। इस घटना में अभी तक तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, रायमाला गांव में अचानक आग लग गई और तेज हवाओं के कारण जल्द ही यह बड़े क्षेत्र में फैल गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद रामगढ़ क्षेत्र से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं हैं। जैसलमेर से भी अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचकर आग से बचाव में जुट गया है।

वहीं, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जाता है कि तेज हवाओं के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।