संपादित----मनसाराम पार्क में लगी भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख
नंबर गेम 28 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया 03 घंटे

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। बिंदापुर स्थित मनसाराम पार्क में बुधवार देर रात झुग्गियों में भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 400 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। हालांकि, अच्छी बात यह रही है कि इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि देर रात 12 बजे आग लगने की सूचना के बाद मौके पर 28 गाड़ियां पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने गुरुवार तड़के करीब तीन बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बिंदापुर थाना पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि शुरुआत में दो वाटर टेंडर, एक बीएफटी और तीन वाटर बाउजर भेजे गए। आग की गंभीरता को देखते हुए बाद में लगातार और गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। झुग्गियों में ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आग पूरी तरह से फैल गई और रात करीब 12:30 बजे आग को मीडियम श्रेणी का घोषित किया गया। इसके बाद डीसीएफओ एके मलिक, डीओ संदीप दुग्गल सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और दमकल की गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर 29 कर दी गई। रात ढाई बजे के बाद दमकल कर्मियों ने कूलिंग ऑपरेशन शुरू किया।सात मार्च को भी लगी थी आगपुलिस ने बताया कि इसी स्थान पर सात मार्च को भी आग लगने की घटना हुई थी। उस समय दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था। शुरुआती जांच के बाद पाया गया था कि यहां बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा है और इसमें सिगरेट या बीड़ी फेंकने के चलते अक्सर आग लगने की घटना सामने आती रहती है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह जमीन राजस्व विभाग के अनुसार निजी है। हालांकि, इसके स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। जिला प्रशासन ने बताया कि जल्द ही एमसीडी की मदद से यहां मलबा हटाने का अभियान चलाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


