पोल्ट्री फार्म में आग लगने से छह हजार मुर्गियों की मौत
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक पोल्ट्री फार्म में भीषण आग लगने से लगभग छह हजार मुर्गियों की मौत हो गई। तेज हवा के कारण आग फार्म तक फैल गई, जिससे मुर्गियों को बचाने का कोई मौका नहीं मिला। फार्म मालिक को इस हादसे में लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बैतूल (मध्य प्रदेश), एजेंसी। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मंगलवार दोपहर एक पोल्ट्री फार्म में भीषण आग लगने से करीब छह हजार मुर्गियों की मौत हो गई। इस हादसे में फार्म मालिक को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस के अनुसार, आग मुलताई थाना क्षेत्र के इटावा गांव के पास एक खेत में लगी थी, जो तेज हवा के कारण पास के पोल्ट्री फार्म तक फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मुर्गियों को बचाने का मौका नहीं मिल सका।पोल्ट्री फार्म संचालक शाहिद शाह ने बताया कि इस घटना में उन्हें लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग में न केवल मुर्गियां जलकर मर गईं, बल्कि चारा और उपकरण भी नष्ट हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


