चूहे खत्म होते ही द्वीप पर दिखने लगे कीट-पतंगे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ऑस्ट्रेलिया के लॉर्ड होवे द्वीप से तीन लाख चूहों को हटाने के अभियान से वहां कीड़ों की संख्या में 60% की वृद्धि हुई है। चूहों के कारण कई प्रजातियाँ विलुप्त होने के कगार पर थीं। अब, चूहों के हटने से विभिन्न जीवों की आबादी में सुधार हुआ है, जिसमें कुछ विलुप्त माने जाने वाले जीव भी शामिल हैं।

चूहे खत्म होते ही द्वीप पर दिखने लगे कीट-पतंगे

एक बड़े अभियान के तहत यहां से तीन लाख चूहों को हटाया गया है सिडनी, एजेंसी। ऑस्ट्रेलिया के लॉर्ड होवे द्वीप से चूहों और गिलहरियों का खात्मा करना प्रकृति के लिए वरदान साबित हुआ है।वैज्ञानिकों ने पाया है कि यहां कीड़ों-मकोड़ों की संख्या में 60 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हुई है। 1918 में एक जहाज के जरिये यहां पहुंचे चूहों ने द्वीप के अनोखे पौधों और जीवों को खाकर खत्म करना शुरू कर दिया था, जिससे कई प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर पहुँच गई थीं। अब चूहे हटते ही इंद्रधनुषी भृंग, झाड़ीदार तिलचट्टे और घोंघे फिर से जंगलों में दिखाई देने लगे हैं।

यहां तक कि एक घुन की प्रजाति, जिसे 100 साल से विलुप्त माना जा रहा था, वह भी फिर से जीवित पाई गई है। कीटों की संख्या बढ़ने से उन्हें खाने वाले पक्षियों और छिपकलियों को भरपूर भोजन मिल रहा है, जिससे उनकी आबादी भी बढ़ रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।