मारुति की कारें 30,000 रुपये तक महंगी होंगी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने जून 2026 से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। कंपनी का कहना है कि बढ़ती मुद्रास्फीति और लागत में वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया गया है। ग्राहकों पर प्रभाव न्यूनतम रखने का प्रयास जारी रहेगा।

मारुति की कारें 30,000 रुपये तक महंगी होंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया बढ़ती मुद्रास्फीति और लागत में बढ़ोतरी के कारण जून, 2026 से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा कि उसने अपने पूरे मॉडल पोर्टफोलियो में वाहनों की कीमतों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने कहा कि मुद्रास्फीति का दबाव अब ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है और प्रतिकूल लागत माहौल बना हुआ है। ऐसे में बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा बाजार पर डालना आवश्यक हो गया है, जबकि ग्राहकों पर इसका प्रभाव न्यूनतम रखने का प्रयास जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।