ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीदिल्ली: पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ भागी महिला, अब प्रेमी ने किया ये हाल

दिल्ली: पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ भागी महिला, अब प्रेमी ने किया ये हाल

दिल्ली के शिव विहार कालोनी निवासी विवाहिता बिलारी क्षेत्र के गैर सम्प्रदाय के युवक से नैन लड़ा बैठी और अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब प्रेमी ने भी विवाहिता का साथ छोड़ दिया। जिसकी...

दिल्ली: पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ भागी महिला, अब प्रेमी ने किया ये हाल
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 23 Jul 2018 11:21 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के शिव विहार कालोनी निवासी विवाहिता बिलारी क्षेत्र के गैर सम्प्रदाय के युवक से नैन लड़ा बैठी और अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब प्रेमी ने भी विवाहिता का साथ छोड़ दिया। जिसकी शिकायत लेकर विवाहिता बिलारी कोतवाली पहुंची। जहां वह प्रेमी के घर जाने पर अड़ी रही। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली: बेटी के सामने पत्नी की गला घोंटकर हत्या, 24 घंटे बैठा रहा शव के पास

दिल्ली के शिव विहार निवासी एक विवाहिता की शादी 2007 में हुई थी। इस बीच बिलारी के पड़ोसी गांव सिहालीमाला निवासी फुरकान उर्फ सलमान के साथ विवाहिता के प्रेम संबंध हो गए। कुछ दिन पूर्व ही वह सलमान के साथ अपनी नई दुनिया बसाने चली गई। इस मामले में दिल्ली में विवाहिता के ससुर ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवाहिता को इंदौर में बरामद कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों सहित विवाहिता को उसके ससुर की सुपुर्दगी में दे दिया था। उधर घर पहुंचने के बाद विवाहिता ने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। इधर, प्रेमी फुरकान उसे धोखा देकर फरार हो गया। तभी से विवाहिता उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को विवाहिता प्रेमी को ढूंढते हुए उसके गांव सिहालीमाला पहुंची। जहां फुरकान के नहीं मिलने से वह कोतवाली पहुंची और सलमान के खिलाफ शिकायत दी। तहरीर में विवाहिता ने आरोप लगाया है कि फुरकान उसके जेवरात लेकर फरार हो गया है। विवाहिता ने फुरकान को ढूंढने की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें