सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.25 लाख करोड़ घटा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीनई दिल्ली। पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में 1.25 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक नुकसान हुआ। सेंसेक्स 532.40 अंक और निफ्टी 181.05 अंक गिरा। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई की बाजार हैसियत बढ़ी।

नई दिल्ली। बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक नुकसान हुआ। सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 532.40 अंक (0.71 प्रतिशत) और एनएसई का निफ्टी 181.05 अंक (0.76 प्रतिशत) नीचे आया। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एयरटेल, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई की बाजार हैसियत बढ़ गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


