खेल : ली-कैप ने दिल्ली कैपिटल्स संग ट्रेनिंग शुरू की

Dec 31, 2025 05:14 pm IST
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

ली-कैप ने दिल्ली कैपिटल्स संग ट्रेनिंग शुरू की मडगांव (गोवा)। दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी

खेल : ली-कैप ने दिल्ली कैपिटल्स संग ट्रेनिंग शुरू की

ली-कैप ने दिल्ली कैपिटल्स संग ट्रेनिंग शुरू की मडगांव (गोवा)। दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी ऑलराउंडर मरिजाने कैप और उनकी हमवतन लिजेल ली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) से पहले दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र में शामिल हो गई हैं। भारतीय खिलाड़ी तानिया भाटिया, निकी प्रसाद, मीनू मणि, ममता मडीवाला, दीया यादव और नंदनी शर्मा भी शिविर में शामिल हो गई हैं। तीन बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 10 जनवरी को नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। टीम मुख्य कोच जोनाथन बैटी की देखरेख में ट्रेनिंग कर रही है। शिविर के बारे में बैटी ने कहा, हमारी टीम में कुछ नए चेहरे हैं इसलिए टीम का घुलना मिलना अच्छा होगा।

गोवा का मौसम तैयारियों के लिए एकदम सही है।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख