अनशन के दौरान तबीयत बिगड़ी तो सरकार जिम्मेदार : मनोज जरांगे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- बोले, भीषण गर्मी में न पानी लूंगा और न खाना खाऊंगा - सरकार या

अनशन के दौरान तबीयत बिगड़ी तो सरकार जिम्मेदार : मनोज जरांगे

जालना। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने गुरुवार को कहा कि यदि भीषण गर्मी में अनशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ती है या कोई अनहोनी होती है। तो इसके लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार होगी।जरांगे ने पहले घोषणा की थी कि मराठा समुदाय की मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में वह 30 मई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने सरकार को मराठवाड़ा क्षेत्र में कुनबी जाति प्रमाणपत्र वितरित करने के लिए 29 मई तक का समय दिया था। जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में पत्रकारों से बातचीत में जरांगे ने कहा, मैंने बातचीत के लिए काफी समय दिया।

अब कड़ा रुख अपनाने का समय आ गया है। अगर लू लगने या गर्मी से मेरी मौत होती है, तो मुख्यमंत्री और सरकार इसके जिम्मेदार होंगे।उन्होंने कहा कि इस बार उनका आंदोलन देश में पहले हुए किसी भी प्रदर्शन से अलग होगा। इस बार मैं किसी टेंट या छांव के नीचे नहीं बैठूंगा। न पानी लूंगा, न खाना खाऊंगा और न ही चप्पल पहनूंगा। ऐसे में सरकार फैसला करेगी या फिर मैं खत्म हो जाऊंगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।