नक्सली नेता देवूजी ने किया आत्मसमर्पण

Feb 24, 2026 08:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

हैदराबाद में, प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष कमांडर थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवूजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वह संगठन की केंद्रीय समिति का सदस्य था। उसके साथ अन्य माओवादी भी हथियार डाल चुके हैं।

नक्सली नेता देवूजी ने किया आत्मसमर्पण

हैदराबाद, एजेंसी। प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष कमांडर थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवूजी ने मंगलवार को तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वह माओवादी संगठन का महत्वपूर्ण ‘रणनीतिकार’ था। देवूजी प्रतिबंधित संगठन की महत्वपूर्ण केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो का सदस्य था। उसने केंद्रीय समिति के सदस्य मल्ला राजी रेड्डी के साथ तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी शिवधर रेड्डी की उपस्थिति में औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण किया। देवूजी और राजी रेड्डी के अलावा, दो अन्य माओवादियों बड़े चोक्का राव उर्फ जगन और नून नरसिम्हा रेड्डी उर्फ गंगन्ना ने भी हथियार डाल दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।