खेल : संन्यास से वापसी कर विश्व कप खेलेंगे 40 साल के नूयेर
अनुभवी गोलकीपर मैनुअल नूयेर ने कोच यूलियन नेगल्समैन के कहने पर फुटबॉल से संन्यास का फैसला बदलकर विश्व कप के लिए जर्मनी की टीम में वापसी की है। 40 वर्षीय नूयेर को 26 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। उनका आखिरी मैच यूरो 2024 में था, जिसमें जर्मनी को हार का सामना करना पड़ा था।

बर्लिन, एजेंसी। अनुभवी गोलकीपर मैनुअल नूयेर ने कोच यूलियन नेगल्समैन के कहने पर फुटबॉल से संन्यास का फैसला बदलकर विश्व कप के लिए जर्मनी की टीम में वापसी की है। 40 वर्षीय नूयेर ने अगस्त 2024 यूरो चैंपियनशिप के बाद फुटबॉल से विदा ली थी। दो साल बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। उन्हें कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका में होने वाले विश्व कप के लिए जर्मनी की 26 सदस्यीय टीम में चुना गया है। नूयेर ने जर्मनी के लिए 124 मैच खेले हैं। उनका आखिरी मैच यूरो 2024 क्वार्टर फाइनल था जिसमें जर्मनी को स्पेन ने अतिरिक्त समय में 2- से हराया था।
जर्मन टीम 31 मई को फिनलैंड के खिलाफ और छह जून को अमेरिका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


