मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर पुलिस ने जबरन वसूली में शामिल तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो सदस्य यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) के हैं, जो इंफाल पूर्वी जिले से पकड़े गए। उनके पास से एक पिस्तौल और 16 कारतूस बरामद किए गए। एक अन्य सदस्य 'कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी' का है, जिसे इंफाल पश्चिमी जिले से गिरफ्तार किया गया।

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर पुलिस ने जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के वांगखेई अयांगपल्ली से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से एक पिस्तौल और 16 कारतूसों से भरी दो मैगजीन बरामद की गई है। वहीं, शनिवार को 'कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी' (नोंगद्रेनखोमबा) के एक सदस्य को इंफाल पश्चिमी जिले में आवास से पकड़ा गया। पुलिस ने यह भी कहा कि सुरक्षा बल विभिन्न जिलों के सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



