मणिपुर के राज्यपाल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

Feb 28, 2026 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- फरवरी में नई सरकार ने कार्यभार संभाला - राज्य में जातीय हिंसा के बाद

मणिपुर के राज्यपाल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

नई दिल्ली, एजेंसी। मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शनिवार को मुलाकात की और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच लंबे समय तक चली हिंसा के बाद लागू एक साल के राष्ट्रपति शासन को समाप्त करते हुए फरवरी की शुरुआत में नई सरकार ने कार्यभार संभाला। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल अवैध हथियारों को जब्त करने और अफीम के खेतों को नष्ट करने के लिए अभियान चला रहे हैं जबकि सरकार समुदायों के बीच तनाव कम करने का प्रयास कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मणिपुर में मई 2023 से मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़की हुई है। इस हिंसा में कुकी और मेइती दोनों समुदायों के सदस्यों के साथ-साथ सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 260 लोग मारे गए जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।