मणिपुर: बम हमले मामले में मुख्यमंत्री ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बम हमले के बाद मुख्यमंत्री वाई खेमचंद ने कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संपर्क में हैं। हमले में दो बच्चों की मौत हुई थी, जिसके बाद से पांच जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए गोलीबारी करनी पड़ी।

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हुए बम हमले मामले में मुख्यमंत्री वाई खेमचंद ने गुरुवार कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि वह मामले को लेकर लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में अखिल मणिपुर संयुक्त क्लब संगठन और अन्य समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। इससे पहले संगठन के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने रैली निकालकर लोगों की हत्याओं की निंदा की और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। गौरतलब है कि इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद से घाटी के पांच जिलों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं।
इस दौरान मंगलवार को कुछ प्रदर्शनकारियों ने सीआरपीएफ कैंप का घेराव कर लिया था, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हुए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


