मणिपुर में शांति बहाली पर काम कर रही सरकार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीमणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने कहा कि राज्य सरकार शांति बहाली पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने नीति आयोग की बैठक में भरोसा और मेल-मिलाप बढ़ाने की आवश्यकता बताई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सख्त कार्रवाई और सरकारों की संयुक्त प्रयासों से राज्य के कानून-व्यवस्था में सुधार हो रहा है।

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शांति बहाली पर काम कर रही है। नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अलग-अलग समुदायों के बीच भरोसा और मेल-मिलाप फिर से कायम करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने मणिपुर के विकास के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व और प्रतिबद्धता पर आभार जताया। कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की सख्त कार्रवाई और केंद्र व राज्य सरकारों की संयुक्त कोशिशों से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है।
ये भी पढ़ें:मणिपुर में शांति बहाली पर काम कर रही सरकार
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


