खेल : हालैंड ने बाएं पैर से पेनाल्टी पर गोल दाग मैनचेस्टर सिटी को जीत दिलाई

खेल : हालैंड ने बाएं पैर से पेनाल्टी पर गोल दाग मैनचेस्टर सिटी को जीत दिलाई

संक्षेप:

मैनचेस्टर सिटी ने चैंपियंस लीग में रियाल मैड्रिड को 2-1 से हराया। इर्लिंग हालैंड ने पेनाल्टी से गोल कर टीम को जीत दिलाई। रियाल मैड्रिड की यह लगातार दूसरी हार है, जिससे कोच जाबी अलोंसो के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। सिटी अब लीग में चौथे स्थान पर है।

Dec 11, 2025 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

शोल्डर : फुटबॉल : चैंपियंस लीग के 15 बार के विजेता रियाल मैड्रिड को पिछड़ने के बाद 2-1 से पराजित किया, लीग में चौथी जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंची इर्लिंग की टीम मैनचेस्टर, एजेंसी। शानदार फॉर्म में चल रहे इर्लिंग हालैंड के दम पर मैनचेस्टर सिटी ने चैंपियंस लीग फुटबॉल में 15 बार के रिकॉर्ड चैंपियन रियाल मैड्रिड को 2-1 से पराजित किया। नार्वे के इस 25 वर्षीय फुटबॉलर ने बुधवार रात को पेनाल्टी शूटऑउट में बाएं पैर से दागे गए गोल से टीम को चौथी जीत दिलाई। उन्होंने इस प्रतिष्ठित लीग में 11 बार बाएं पैर से पेनाल्टी ली जिसमें से नौ बार गोल करने में सफल रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सिर्फ दो बार चूके। यह उनका लीग का 55वां गोल है। लीग में चौथी जीत से सिटी की टीम 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। रियाल मैड्रिड को यह हार बढ़त बनाने के बाद मिली। रोड्रिगो ने 28वें मिनट में गोल कर रियाल मैड्रिड को बढ़त दिला दी थी। हालांकि सात मिनट बाद निको ओरेली (35वें मिनट) ने मैनचेस्टर सिटी को बराबरी दिला दी। आठ मिनट बाद हालैंड (43वें मिनट) के गोल ने सिटी की जीत सुनिश्चित कर दी। अपने स्टार खिलाड़ी काइलियन एम्बापे के बिना खेल रही रियाल मैड्रिड ने इसके बाद बराबरी के लिए पूरा जोर लगा दिया पर सिटी ने उसकी कोशिशों को कामयाब नहीं होने दिया। एम्बापे चोट के लिए बेंच पर बैठे थे। आर्सेनल ने क्लब ब्रुग को हराया : आर्सेनल ने क्लब ब्रुग को एकतरफा मुकाबले में 3-0 करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ टीम ने अपना विजय रथा भी जारी रखा है। आर्सेनल की ओर से नोनी मैडुके (25वें, 47वें मिनट) ने दो जबकि गैब्रियल मार्टिनेली (56वें मिनट) ने एक गोल किया। आर्सेनल (18 अंक) दूसरे स्थान पर चल रही बार्यन म्यूनिख (15 अंक) पर तीन अंकों की बढ़त बनाए हुए है। मौजूदा चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ मैच गोलरहित ड्रॉ खेला। इस ड्रॉ से टीम 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। अन्य मैचों में इटली के चैंपियन नेपोली को बेनफिका से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। युवेंटस ने पाफोस को 2-0 से शिकस्त दी। ------------ बाक्स मैड्रिड की हार से कोच जाबी के भविष्य पर उठे सवाल रियाल मैड्रिड की यह लीग के छह मैचों में दूसरी हार है। टीम तालिका में 12 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। जबकि सिटी 13 अंक लेकर चौथे नंबर पर है। शीर्ष आठ टीमें ही सीधे राउंड ऑफ 16 में प्रवेश करेंगी। इस हार से कोच जाबी अलोंसो के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लग गए हैं। इस सप्ताह के शुरू में खबरें आई थी कि अलोंसो का पद खतरे में है। अब एक और हार के बाद उनकी स्थिति को लेकर अटकलें और तेज होने की संभावना है। मैड्रिड ने अब तक आठ मैचों में सिर्फ दो में जीत हासिल की है। ---------------------------- चैंपियंस लीग में एर्लिंग के गोल मैच गोल बाएं पैर से दाएं पैर से हेडर 54 55 37 12 6 -------------------------- नंबर गेम -3 गोल हालैंड ने रियाल मैड्रिड के खिलाफ छह मुकाबलों में दागे हैं -35 गोल सिटी के लिए 32 मैचों में चैंपियंस लीग में कर चुके हैं इर्लिंग ------------------------