सो रहे भांजे के सिर पर सिलेंडर से वारकर हत्या

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में निहाल विहार इलाके में एक शख्स ने अपने भांजे की हत्या कर दी। आरोपी शालिग्राम ने सोते समय 16 वर्षीय शिवम के सिर पर सिलेंडर से वार किया। पुलिस ने शालिग्राम को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना परिवारिक झगड़े के बाद हुई, और आरोपी मानसिक तनाव में था।

सो रहे भांजे के सिर पर सिलेंडर से वारकर हत्या

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। निहाल विहार इलाके में झगड़े से नाराज होकर एक शख्स ने सो रहे भांजे के सिर पर सिलेंडर से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शालिग्राम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शालिग्राम अपने 16 वर्षीय भांजे शिवम के साथ निलोठी गांव में किराए के कमरे में रहता था। दोनों मामा-भांजे माली का काम करते थे। शालिग्राम का किसी बात पर भांजे से झगड़ा हो गया। इसके बाद शिवम कमरे में सो गया। अचानक आरोपी ने भोजन पकाने वाला छोटा सिलेंडर उठाकर भांजे के सिर पर कई वार कर दिए।

वारदात के बाद आरोपी ने कमरे से बाहर निकलकर आसपास के लोगों को हत्या करने की बात बताई। फिर पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने फारेंसिक टीम से घटनास्थल का मुआयना कराया है और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर खड़े आरोपी शालिग्राम को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मालूम हुआ कि आरोपी मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। वह भांजे को अपने पास काम सिखाने के लिए लाया था, लेकिन अक्सर झगड़ा करता रहता था।

Hemant Kumar Pandey

लेखक के बारे में

Hemant Kumar Pandey

शॉर्ट बायो : हेमंत कुमार पांडेय वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान अखबार के दिल्ली संस्करण में क्राइम, कानून एवं राजनीतिक-सामाजिक विषयों से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
हेमंत कुमार पांडेय राजधानी दिल्ली की क्राइम रिपोर्टिंग में स्थापित नाम हैं। वह वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह वर्ष 2013 से हिंदु्स्तान दिल्ली टीम का हिस्सा हैं। इस दौरान अपराध के बदलते ट्रेंड पर भी मजबूत पकड़ रखते हैं। खासतौर पर आर्थिक अपराध और साइबर अपराध। उन्होंने वर्ष 2017 से साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों पर रिपोर्टिंग किया है। इस बीते दस सालों में क्राइम की कई बड़ी ब्रेकिंग की जिसमें बुराड़ी में बसपा नेता समेत छह की हत्या, श्रद्धा वाल्कर मर्डर केस, एआई के इस्तेमाल सुलझा हत्या का मामला और महिला कांस्टेबल का दो साल बाद मिला कंकाल आदि खबरें प्रमुख हैं।


करियर का सफर
हेमंत ने करियर की शुरुआत में प्रथम प्रवक्ता मैगजीन के लिए रिपोर्टिंग की। फिर वर्ष 2009 में डीएलए नाम के सांध्य कालीन अखबार से करियर की शुरुआत की। इसके बाद वर्ष वह 2011 में न्यूज एजेंसी आईएएनएस की टीम का हिस्सा बने। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं समसामयिकी मुद्दों से जुड़ी खबरों का अनुवाद करने का अनुभव मिला। फिर वर्ष 2013 जनवरी में दैनिक भाष्कर की दिल्ली और अक्तूबर में हिंदुस्तान दिल्ली टीम का हिस्सा बने।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
हेमंत ने B.Sc (बायोलॉजी) के बीएड एवं मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान इतिहास, भूगोल, अर्थ व्यवस्था, समसामयिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों और सामाजिक समस्याओं को लेकर एक समझ विकसित हुई। क्राइम रिपोर्टिंग के दौरान इससे सहायता मिली।


क्राइम रिपोर्टिंग एवं इसके आयाम
हेमंत की क्राइम रिपोर्टिंग के विभिन्न पक्षों पर गहरी पकड़ है। खासतौर पर कानून के प्रति समझ एवं पुलिस विभाग में अंदर तक पैठ है जिसकी वजह से एक्सक्लूसिव खबरें सही तथ्यों के साथ निकालकर पाठकों के लिए लाते हैं। हेमंत की रिपोर्टिंग सही और सटीक तथ्यों पर टिकी है।


विशेषज्ञता
साइबर क्राइम, आर्थिक अपराध, गैंगवार

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।