ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्ली एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने किडनैप किया महिला का बच्चा, पुलिस ने कसा शिकंजा

एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने किडनैप किया महिला का बच्चा, पुलिस ने कसा शिकंजा

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके से शनिवार को एक तरफा प्यार में एक सनकी आशिक महिला के चार वर्षीय बेटे को अगवा कर लिया। हालांकि, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिव कुमार को कनॉट पैलेस से गिरफ्तार...

 एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने किडनैप किया महिला का बच्चा, पुलिस ने कसा शिकंजा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 17 Jun 2018 09:38 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके से शनिवार को एक तरफा प्यार में एक सनकी आशिक महिला के चार वर्षीय बेटे को अगवा कर लिया। हालांकि, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिव कुमार को कनॉट पैलेस से गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। डीसीपी पंकज सिंह के अनुसार, आरोपी शिव कुमार मूल रूप से बिहार के सिवान का रहने वाला है और रंगाई-पुताई का काम करता था। वहीं, महिला का उसके पति से विवाद चल रहा है। इसलिए वह मधु विहार में अपने मौसी के साथ रहती है। आरोपी शिव भी महिला के पड़ोस में रहता था और उसका महिला के घर पर आना-जाना था। 

करीब डेढ़ साल पहले शिव कुमार को महिला से एक तरफा प्यार हो गया। उसने कई बार महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन महिला ने हर बार इनकार कर दिया। वह शनिवार को ईद पर महिला के घर मुबारकबाद देने गया था। इस दौरान जब घर के सभी लोग अंदर के कमरे में चले गए, तो वह महिले के बेटे को लेकर फरार हो गया। 

जब महिला को अपने बच्चे के गायब होने की जानकारी हुई तो वह मधु विहार थाने पहुंची और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी शिव कुमार की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को आरोपी के कनॉट पैलेस में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके से शिव कुमार को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महिला से प्यार करता था और शादी करना चाहता था, मगर महिला शादी करने को तैयार नहीं हो रही थी। शादी का दबाव बनाने के लिए उसने महिला के बेटे को अगवा किया। ताकि दबाव में आकर वह शादी कर ले। वहीं, वह बच्चे को बिहार में अपने गांव लेकर जाने के बजाए कोलकाता ले जाने की फिराक में था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें