कैमरे से कैद 70 साल पुरानी तस्वीरें
Feb 07, 2026 11:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ब्रिटेन में एक व्यक्ति ने 1930 के दशक का एक कैमरा खरीदा। जब उसने इसे खोला, तो अंदर 1956 की एक अनडेवलप्ड फिल्म रील मिली। तस्वीरों में स्विस आल्प्स में स्कीइंग करते लोग और एक होटल के बाहर चाय पार्टी का आनंद लेते लोग दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में दिखने वाले लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन में एक व्यक्ति ने हाल ही में एक दुकान से करीब 1100 रुपये में 1930 के दशक का एक कैमरा खरीदा। घर जाकर जब उसने इसे खोला, तो अंदर 1956 की एक पुरानी अनडेवलप्ड फिल्म रील मिली। जब इन तस्वीरों को निकाला गया, तो उसमें 70 साल पुरानी यादें ताजा हो गईं। इन तस्वीरों में लोग स्विस आल्प्स की पहाड़ियों पर स्कीइंग करते और एक होटल के बाहर चाय पार्टी का आनंद लेते दिख रहे हैं। तस्वीरों में दिख रहे लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


