युवक ने पत्नी के सहकर्मी पर चाकू किया हमला

Mar 02, 2026 07:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सिविल लाइंस इलाके में एक शख्स ने अवैध संबंध के शक में पत्नी के सहकर्मी पर चाकू से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बुधवार शाम की है। पुलिस ने हत्

युवक ने पत्नी के सहकर्मी पर चाकू किया हमला

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सिविल लाइंस इलाके में एक शख्स ने अवैध संबंध के शक में पत्नी के सहकर्मी पर चाकू से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बुधवार शाम की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी हरीश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। हरीश सीलमपुर में कपड़ों की फैक्टरी में काम करता है। उसकी पत्नी रजनी चावड़ी बाजार स्थित हार्डवेयर की दुकान में काम करती है। यहीं पर राजकुमार भी काम करता है। रजनी अक्सर राजकुमार की बाइक पर घर आती थी। इसकी वजह से हरीश को शक था कि उसकी पत्नी के संबंध राजकुमार से हैं।

यू-ट्यूब से सीखा लोकेशन शेयर करना हरीश ने यू-ट्यूब पर लोकेशन शेयर करने का तरीका सीखा। उसने पत्नी के मोबाइल फोन के गूगल मैप की टाइम लाइन से लोकेशन अपने फोन में साझा कर ली। इस तरह वह पत्नी की गतिविधि पर नजर रखने लगा। बताया जाता है कि चावड़ी बाजार से लौटते समय रजनी और राजकुमार सिविल लाइंस स्थित दुकान पर नाश्ता करने लगे। हरीश भी गूगल मैप की मदद से वहां पहुंच गया। उसने राजकुमार पर चाकू से हमला कर दिया। राजकुमार के घायल होने पर आरोपी मौके से भाग निकला। मामले की जांच कर रहे एसआई नितिन शर्मा ने आरोपी को गुरुवार को दबोच लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।